Tuesday, November 3, 2026

राजनीति से सीधे थिएटर के मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी बनकर सबको चौंकाया; दोहराई अजीत पांजा की कहानी

सुकांत मजूमदार ने रविवार (1 नवंबर 2026) को 'केशरी हत्या' नाम के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई. यह नाटक भारतीय जनसंघ (BJS) के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और और उनके निधन पर आधारित है. 

source https://zeenews.india.com/hindi/india/union-minister-sukanata-majumdar-played-role-of-atal-bihari-vajpayee/3307374

11.7 किमी में बने 108 स्तूप, दुंगचेन की गूंज... भूटान में PM मोदी को मिला बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा सम्मान, भारत ने जताया आभार

भारत और भूटान के संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचे हुए हैं. भूटान ने पीएम मोदी को खास सम्मान देते हुए उनके नाम पर'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में एक पवित्र स्तूप समर्पित किया है. इस पर मंत्री किरेन रिजिजू ने भूटान का आभार जाहिर किया है.  

source https://zeenews.india.com/hindi/india/pm-modi-receives-buddhism-highest-honor-bhutan-gelephu-mindfulness-city-india-expresses-gratitude/3307367

Monday, November 2, 2026

कोलकाता नगर निगम चुनाव: मुश्किल में टीएमसी, दिग्गजों ने बनाई दूरी; कई वार्डों में उम्मीदवारों का संकट

कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के सामने उम्मीदवारों को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है. फिरहाद हकीम और सोवन चटर्जी समेत कई पुराने नेताओं ने चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है. वार्डों की संख्या बढ़कर 209 होने और पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न को लेकर कानूनी विवाद के बीच उम्मीदवारों की तलाश मुश्किल हो रही है.

source https://zeenews.india.com/hindi/india/kolkata-municipal-election-tmc-leaders-firhad-hakim-sovan-chatterjee/3307351

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1,291 करोड़ रुपये, 'मांवां-धियां सत्कार' योजना पर सीएम मान का बड़ा ऐलान; विपक्ष पर भी बरसे

रविवार को पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में 1,291 करोड़ रुपये सीएम मान ने ट्रांसफर किए. सीएम मान ने इस दौरान कहा कि यह एक वित्तीय सहायता योजना नहीं है, बल्कि माताओं-बेटियों के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में एक सामाजिक क्रांति है. 

source https://zeenews.india.com/hindi/india/punjab-news-cm-bhagwant-mann-transfer-1291-crore-rupee-of-samman-rashi-to-women-bank-acoounts/3307344

बंगाल हिंसा के पीड़ितों के जख्मों पर मरहम! मृतकों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी; कौन कर सकता है अप्लाई?

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है. राज्य की भाजपा सरकार मृतकों के परिवारों में से एक योग्य सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की योजना बना रही है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 

source https://zeenews.india.com/hindi/india/west-bengal-announces-govt-jobs-for-political-violence-victim-family/3307343

'खतरे में बहुसंख्यक नहीं, सत्ता की भूख है', मेवात में मदनी ने अमित शाह को घेरा; मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के दावों को बताया झूठा

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने देश में मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के दावों को झूठा बताया है. मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि UCC के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके खिलाफ जमीयत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.   

source https://zeenews.india.com/hindi/india/majority-is-not-danger-but-hunger-for-power-madani-targets-amit-shah-in-mewat-dismisses-muslim-population/3307340

Sunday, November 1, 2026

कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरा है कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने PM पैकेज कर्मचारियों को दिए 1,416 फ्लैट्स

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के जेवान इलाके में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (PMDP-2015) के तहत तैयार किए गए 936 ट्रांजिट फ्लैट्स का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन घरों का मुख्य मकसद घाटी में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है.

source https://zeenews.india.com/hindi/india/lg-manoj-sinha-inaugurates-transit-flats-pm-package-kashmiri-pandit-employees/3307337

छुट्टी का 'बोनस': Sunday को दिवाली, Monday को भी आराम; तमिलनाडु में नौकरीपेशा लोगों की बल्ले-बल्ले

रविवार को दीपावली के बाद सोमवार को नौकरी पेशा लोगों को कामकाज पर लौटने के लिए हबड़-तबड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. छुट्टी के ऐलान से त्योहार पर लोगों को फैमिली के साथ वक्त बिताने का समय मिलेगा. सरकार ने सोमवार की छुट्टी के बदले महीने के आखिरी शनिवार को वर्किंग डे घोषित किया है.

source https://zeenews.india.com/hindi/india/diwali-holiday-extend-november-9-in-tamil-nadu-koyambedu-market-closed/3307332

रैली पर तकरार: रामलीला मैदान के आयोजन पर बरसी शिवसेना, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को घेरा

दिल्ली की सियासत से लेकर पंजाब के चुनावी समीकरणों तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले नेता ने कांग्रेस के आंदोलन और रैली से व्यापारियों को होने वाली कथित परेशानी का मुद्दा उठाया. उन्होंने अगले साल के चुनावी राज्यों को लेकर कई सवालों का जवाब देते हुए. पंजाब में बीजेपी-अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया.

source https://zeenews.india.com/hindi/india/delhi-rally-shiv-sena-targets-congress-and-other-parties/3307329

'कुर्सी के लिए कश्मीर का सौदा...,' उमर अब्दुल्ला पर आगा रुहुल्लाह का बड़ा हमला, NC में बगावत से मचेगा तूफान?

Jammu-Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा रुहुल्लाह ने पार्टी में चल रही अंदरूनी बगावत के बीच  पार्टी पर वैचारिक विश्वासघात का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने अब्दुल्ला के घुटने टेकने से उनकी और जनता की विश्वसनीयता गिरी है. उन्होंने कुर्सी के लिए लोगों को धोखा दिया है. 

source https://zeenews.india.com/hindi/india/jammu-kashmir-nc-party-aga-ruhullah-says-omar-abdullah-trading-kashmir-for-power/3307322